19 अगस्त 2018 - 17:04
इराक़ में नई सरकार के गठन के रास्ते की एक अहम रुकावट हुयी दूर

इराक़ के सुप्रीम कोर्ट ने इस देश में हुए चुनाव के नतीजे पर अंतिम मोहर लगायी है।

इरना के अनुसार, इराक़ के सुप्रीम कोर्ट के प्रवक्ता इयास अस्सामूक ने एक बयान में कहा कि न्यायालय की बेंच ने शिकायतों की समीक्षा करने के बाद, देश के संसदीय चुनाव के नतीजे की सर्वसम्मति से पुष्टि की है।

इराक़ में संसदीय चुनाव के नतीजे पर आपत्तियों के कारण मतों की हाथ से गणना के ख़त्म होने और चुनाव के आयोजन के 3 महीने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने नतीजे के सही होने की पुष्टि की है।

इराक़ के उच्च चुनाव आयोग ने देश में कुछ मतदान केन्द्रों में धांधली की शिकायत मिलने के बाद 3 जुलाई 2018 को हाथों से मतों की गणना शुरु की  थी।